वायरल : तिरंगे के नीचे वर्दीधारियों का भोजपुरी अश्लील गाने पर डांस
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/08/1692168436179.jpg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहा पूरा देश देशभक्ति गीतों से अपनी आजादी जश्न मना रही है वही बक्सर की पुलिस भोजपुरी के अश्लील गीतों पर तिरंगा के नीचे डांस करते नजर आये| एक तरफ जहा प्रशासन अश्लील गायकों के ऊपर लगतार करवाई कर रही है वही दूसरी तरह इस तरह का कुकृत्य सामने आया|
![bed buxar](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-09-at-13.56.14.jpg)
वायरल वीडियो के बारे में बताया गया कि बक्सर फायर स्टेशन में तिरंगा झंडा फहराने के दौरान अग्निशमन पुलिस ने भोजपुरी गानों पर डांस किया। वीडियो में तिरंगे के नीचे अश्लील गाने “काइले बा कमाल तोहार लाल घाघरा” पर सभी डांस कर रहे हैं।वहां मौजूद लोगों में से किसी ने इसका वीडियो बना लिया। अग्निशमन प्रभारी ने कहा कि यह हमारी गैर मौजूदगी में हुआ है।
बक्सर बाजार समिति स्थित अग्निशमन स्टेशन का वीडियो बुधवार को मिला है। करीब 12- 13 की संख्या में सिपाही बेफिक्र होकर अश्लील गानों पर नाच-गाना कर रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में से किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। बक्सर अग्निशमन प्रभारी सत्यदेव सिंह से ने कहा कि झंडा फहराने के बाद में डीएसपी के साथ निकल गया था। यह सब मेरी गैर मौजूदगी में हुआ है।
अब ये देखना है की क्या इन वर्दीधारियों पर करवाई होती है, अगर होती है तब कब तक ??
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)