अनियंत्रित स्कूल बस ने महिला में मारी टक्कर, मौके पर मौ’त

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| औद्योगिक थाना क्षेत्र के दुधारचक मोड़ के समीप एक अनियंत्रित बस ने महिला में टक्कर मार दी। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर सुन स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। वही जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया।

इस घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के हितन पड़री गाँव के निवासी कन्हैया तिवारी की पत्नी अहले सुबह गंगा स्नान कर के घर लौट रही थी। तभी दुधारचक मोड़ पर तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। वही घटना के बाद मृतका के परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर विरोध जताना शुरू कर दिए।

घटना की जनकारी मिलते ही औद्योगिक थाने की पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। वही ग्रामीणों को समझाने बुझाने की प्रयास में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस बरामद कर लिया गया है। वही बस चालक की भी गिरफ्तार हो गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!