दीवार गिरने से दो लोगों की दबकर मौत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुकहां गांव में बारिश दीवार गिरने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई| और वही एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गए है| जख्मी व्यक्ति की इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया गया| जहा इलाज चल रहा है|

buxar ads

मिली जानकरी के अनुसार चक्रहंसी के रहने वाले पिंटू तिवारी का खेत हुकहां गांव में है| खेत में खाद डलवाने के लिए दो मजदूरो नागेंद्र राम तथा मुन्ना राम को ले गए थे| इसी बीच तेज बारिश को देखते हुए वे लोग संत सीताराम आईटीआई कैंपस की दीवार के किनारे खड़े हो गए लेकिन, तेज हवाओं के कारण कमजोर दीवार गिर गई| जिसमें नागेंद्र राम और मुन्ना राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| वही, खेत के मालिक गम्भीर रूप से घायल हो गया|

बताया जा रहा है मुन्ना राम कमरपुर गाव निवासी कपिल राम के 32 वर्षीय पुत्र है| मुन्ना राम की शादी हुक्हा में शादी हुआ है| कुछ ही दिन पहले ही वहा गए हुए थे|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!