जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग दो घायल, एक की हालत नाजुक

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ – औद्योगिक थाना के दलसागर गांव में मंगलवार की दोपहर जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद में जमकर गोली बारी हुई। गोलीबारी में दो लोगों को गोली जा लगीं। एक को पेट में तो दूसरी को हाथ में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच गई। मामले की जांच मे जुट गई।

ads buxar

मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना के दलसागर गांव में मंगलवार को 16 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद में गोलीबारी भी हुई। गोलीबारी में दलसागर के रहने वाले हरिद्वारा सिंह उर्फ मुखिया को पेट में लगी है। वह दूसरे व्यक्ति विनोद चौबे को हाथ में लगी है गोली। फिलहाल उन्हें उपचार के लिए गोलंबर के विश्वामित्र अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार जख्म गहरा होने का अनुमान है।

सूत्रों के अनुसार दलसागर में 16 कट्ठा का प्लाट है। उसकी चारो तरफ दीवार भी है। जिसे तोड़ने हरिद्वारा सिंह पुत्र उदय सिंह पहुंचे थे। ऐसा करने से कुछ लोग उन्हें रोकने लगे। बात बढ़ी तो गोली चल गई।

औद्योगिक थाना प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे हैं पूछताछ के बाद पूरी पड़ताल में जुट गए है ।इधर जख्मी ने भी पूरी घटना की जानकारी दी । इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि दोनों जख्मी में एक कि नाजुक हालत हैं ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!