घरेलू कलह से परेशान महिला ने गंगा नदी में लगा दी छलांग
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :-मंगलवार की दोपहर एक महिला ने गंगा सेतु से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है की महिला घरेलु कलह से परेशान होकर यह कदम उठाई थी| जैसे ही छलांग लगाई नाविकों ने देखा लिया और तुरंत बाहर निकाल लिया| इसकी सुचना नगर थाना को दी|
मिली जानकरी के अनुसार मंगलवार की दोपहर घरेलु कलह से परेशान चीनी मिल निवासी राजेश यादव के पत्नी उषा कुमारी ने गंगा सेतु से छलांग लगा दी। हालांकि उसे बचा लिया गया है। नाविकों ने छलांग लगते देख लिया और तुरंत उसे बाहर निकाल लिया।
इसकी सुचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुच कर महिला को अस्पताल पंहुचा जहा इलाज चल रहा है| साथ ही महिला से पूछताछ हो रही है।
Advertisement