संध्या 6 बजे से सुबह 5 बजे तक नावों के परिचालन पर रहेगी रोक

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बक्सर सदर अनुमण्डल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मुंडन एवं अन्य अवसरों पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बक्सर नगर अन्तर्गत सभी नाविकों के साथ बैठक की की गई। बैठक में पुलिस निरीक्षक बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, नगर थानाध्यक्ष बक्सर एवं नगर के सभी नाविक उपस्थित रहे।

बक्सर की गरिमा लोहिया बनी UPSC सेकंड टॉपर

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का स्वागत कर परिचय अदान प्रदान किया गया। इसके बाद बैंक की कार्यवाही शुरू करते हुए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी

बैठक में सभी नाविकों को यात्रियों की सुरक्षा से सम्बंधित जानकारियां और निदेश दिया गया। जिनमें शीघ्रातिशीघ्र नाविक अपने नाव का निबंधन कराये, क्षमता से अधिक न बैठाये, किसी भी परिस्थिति में लाईफ जैकेट के बिना कोई यात्री को न बैठाये। तेज गति से नाव न चलाये, समय-समय पर नावों की मरम्मति कराए, संध्या 6 बजे से सुबह 5 बजे तक नावों के परिचालन पर रोक रहेगी। किसी भी नाव पर नाविकों की संख्या 02 (दो) से कम नही होनी चाहिए। गंगा नदी में किसी भी तरह की गंदगी फैलाने से रोकने के लिए यात्रियों को समझाए और जागरूक करें। साथ ही नाव पर क्षमता से अधिक सवारी के लिए जबरदस्ती करने वाले यात्रियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जायेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!