पंचायतों का भ्रमण कर अधिकारियों ने किया योजनाओं की जांच

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- पंचायतों का भ्रमण कर प्रशासनिक एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा योजनाओं की जांच की गई।

ads buxar

हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली नाली की योजनाएं, उच्चतर माध्यमिक/माध्यमिक/ प्राथमिक विद्यालय, सरकारी आवासीय विद्यालय/छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा केंद्र एवं विभिन्न स्तर से अस्पताल, लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकाने, धान/गेहूं/दलहन/अधिप्राप्ति केंद्र, ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण, मनरेगा योजना, ग्रामीण आवास योजनाएं, पंचायत सरकार भवन, समाज कल्याण की पेंशन योजनाएं, भू राजस्व एवं अन्य योजनाओ का जांच किया गया।

अलग अलग पंचायतों में किया जांच

अपर समाहर्ता बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के पोखरहा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड इटाढ़ी पंचायत, वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखंड के सहियार पंचायत, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के मगरांव पंचायत, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव के द्वारा सिमरी प्रखंड के नियाज़ीपुर खुर्द पंचायत, अपर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के उमरपुर पंचायत का जांच किया गया।

वही, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव के द्वारा डुमराव प्रखंड के नुआंव पंचायत, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के राजपुर पंचायत ,वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के चुरामनपुर पंचायत, वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखंड के डूमरी पंचायत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के उत्तरी नैनिजोर पंचायत ,प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत, अंचलाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के छोटका नुआंव पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, इटाढ़ी के द्वारा इटाढी प्रखंड के विक्रम इंगलिश पंचायत, अंचलाधिकारी राजपुर के द्वारा राजपुर प्रखंड के रसेन पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर के द्वारा राजपुर प्रखंड के समहुता पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के योगियां पंचायत, अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के बैरियां पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमराव के द्वारा डुमराव प्रखंड के कुशलपुर पंचायत, अंचलाधिकारी डुमराव के द्वारा डुमराव प्रखंड के लाखन डिहरा पंचायत, अंचलाधिकारी चक्की एवं सिमरी के द्वारा सिमरी प्रखंड के राजपुर परसनपाह पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर के द्वारा नावानगर प्रखंड के भटौली पंचायत, अंचलाधिकारी नावानगर के द्वारा नावानगर प्रखंड के मणियां पंचायत एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी के द्वारा सिमरी प्रखंड के कठार पंचायत अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में योजनाओं की जांच की गई।

इस प्रकार कुल 11 प्रखंडों के 25 पंचायतों में अलग-अलग पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न योजनाओं की जांच की गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!