पालतू कुत्ते को बचाने गए माँ-बेटे को दबंगों ने किया चाकू से हमला, दोनों जख्मी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- मुरार थाने के वीरपुर गांव में गुरुवार की शाम मां बेटे को दबंग ने छुरा से मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में बीरपुर के गांव के ग्रामीणों के द्वारा घायल अवस्था में मां बेटे को बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर यहां के डॉक्टर मितेंद्र कुमार के द्वारा मां बेटे को मरहम पट्टी लगाया गया।

घायल आपस में मां बेटा है। दोनों घायल का नाम जय कुमार यादव पिता परमहंस यादव उम्र 24 वर्ष और उनकी माता का नाम लीलावती देवी पति परमहंस यादव है।

वही इस संबंध में जानकारी देते हुए जय कुमार यादव ने बताया कि हमलोग दो देसी कुत्ता पाल रखे है। जिनका सेवा भाव करते हैं। इसी दरम्यान कुछ दिन पहले गांव ही का दबंग अखिलेश सिंह उर्फ सरपंच सिंह, सुदामा सिंह उम्र 35 वर्ष इन पालतू कुत्ते को मार रहा था। तब तक भौंकने लगा था। तब से लेकर अब तक अखिलेश सिंह इस कुत्ते को मारने की फिराक में थे। गुरुवार को भी हमारे द्वार पर से यह दबंग व्यक्ति आया तब यह कुत्ता भौंकने लगा। इतने में इस दबंग अखिलेश सिंह ने इस कुत्ते पर हमला किया। तब तक माँ लीलावती देवी ने मारने से इस व्यक्ति को मना किया। इसी पर आवेश में आकर चाकू से हमला कर दिया।

एफआईआर के आधार पर होगी करवाई

डॉक्टर द्वारा बताया गया कि जय कुमार यादव को सर पर छुरा से मारा गया है। इस हमले में इनके सर में लगभग 1 इंच तक गढ्ढा हो गया है। इसके अलावा आंख के नीचे भी चोट लगा है। वहीं इनकी मां लीलावती देवी को दोनों आंख के बगल में छुरे का निशान पड़ा है। इस संबंध में पीएचसी प्रभारी डॉ मितेंद्र कुमार ने मुरार थाने को सूचित किया।

मुरार थाना के थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित से जानकारी ली गई है। पीड़िता लीलावती देवी के द्वारा दर्ज FIR के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!