बारात निकलने से पहले पहुंची नाबालिग प्रेमिका, पुलिस ने करवाया समझौता

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | डुमरांव में प्रेमी की बारात निकलने से पहले नाबालिग प्रेमिका घर पहुंच गई, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। हालांकि पुलिस के समझौते के बाद युवक अपनी प्रेमिका के साथ शादी के लिए राजी हो गया, लेकिन प्रेमिका के नाबालिग होने के कारण युवक को एक साल और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ जिस लड़की से युवक की शादी होने वाली थी, वह अपनी हाथों में मेहंदी लगा बारात आने की इंतजार ही करती रह गई। वहीं पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद लड़की पक्ष भी थाने पहुंच लड़का पक्ष से तिलक में दिए गए सामान और तैयारी का खर्च मांगने लगे, जिसपर सहमति भी बन गई।

12 फरवरी को तिलक भी चढ़ा
वहीं डुमरांव थाना क्षेत्र के बनहेजी डेरा निवासी स्वर्गीय मुक्ति चौधरी के पुत्र उमेश चौधरी (22 वर्षीय) का रिश्ता डुमरांव के युवती से ही तय हुआ था। लड़की वालों ने 12 फरवरी 2023 को तिलक भी चढ़ा दिया है। अब दोनों की शादी आज होनी थी। युवक और युवती के परिजन शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। दोनों ओर खुशी का माहौल था। रिश्तेदार भी बारात में शामिल होने के लिए दोनों ओर पहुंचे हुए थे, लेकिन इसी बीच उमेश की प्रेमिका अपनी मां के साथ उसके घर पहुंच गई और विवाद होने लगा, जिसके बाद सभी थाने पहुंच गए।
दरअसल उमेश चौधरी की फुआ का ससुराल UP के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र स्थित कोटिया गांव में है, जहां उमेश आता जाता था। इस दौरान 2021 में पड़ोस की रहने वाली लड़की और उमेश के बीच बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गया और बात शादी तक पहुंच गई। वहीं कुछ महीने बाद लड़की अपने पिता के पास दिल्ली चली गई। वहां वह एक कंपनी में काम भी करती थी, यहां तक कि लड़के को अपना पेमेंट तक भेजती थी। नाबालिग प्रेमिका का कहना है कि शादी का झांसा देकर इसने हमारे साथ शारीरिक सम्बंध भी बनाया। अचानक 15 फरवरी को हमे पता चला कि उसका प्रेमी शादी करने जा रहा है, तभी वह अपनी मां के साथ यहां पहुंच गई और उमेश की शादी रुक गई, लेकिन लड़की की उम्र अभी 17 वर्ष ही है, जिससे दोनों की शादी एक साल बाद करवाने की रजामंदी बनी है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष बिन्देशरी राम ने बताया कि तीनों पक्ष की बात सुन आसपास के लोगो के द्वारा आपस में सहमति बन गई है। लड़का प्रेमिका से शादी करने के लिए राजी है। लड़के की प्रेमिका और जिस घर में शादी होने वाली थी सभी जुटे हैं। प्रेमिका का कहना है कि हमारे साथ शारीरिक संबंध लड़के के द्वारा बनाया गया है, मैं इसी से शादी करूंगी। वहीं लड़की पक्ष के द्वारा शादी में जो पैसा खर्च हुआ, उसकी मांग कर रहे थे। इस दौरान लड़का पक्ष पैसे लौटने पर राजी हो गया।


