गाय को बचाने गए अधेड़, डूबने से दोनों की मौत
बक्सर अप टू डेट न्यूज़, चौसा | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवनी पंचायत स्थित महुआरी गांव में दलदली पोखरे में गाय और पशुपालक की डूबने से मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
![ads buxar](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/03/photo_2022-03-14_18-51-54.jpg)
बताया जा रहा है की गांव के दलदली पोखरे में जब गाय कुदी तो बचाने के लिए पीछे से पशुपालक ने भी छलांग लगा दी।जिसके बाद गाय के साथ पशुपालक भी डूबने लगा जिसको देख आसपास मौजूद महिलाओ द्वारा शोर मचाया गया, लेकिन जब तक लोग पहुंचते तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना और चौसा सीओ को दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार महुवारी गांव निवासी घर घुमन धोबी 65 वर्ष गुरुवार को एक गाय खरीदे हुए थे।जिसको सुबह से ही गांव के पास खेत मे चरा रहे थे।तभी शाम 4 बजे गाय घूमते घूमते उस पोखरे के पास पहुंच गई जिसमें पूरे गांव का गन्दा पानी गिरता है।पशुपालक उसे ज्यो ही उसे दूसरी तरफ घुमाना चाहा तब तक गाय पोखरे में छलांग लगा दी।और फंस कर छटपटाने लगी। जिसको बचाने गए अधेड़ की भी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)