स्कूल का जर्जर दरवाजा टूटकर बच्चों पर गिरा, कई बच्चे जख्मी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | प्रखंड क्षेत्र के आथर गांव स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में मुख्य दरवाजा टूट कर गिरने से बच्चे जख्मी हो गए। दरवाजा टूटकर खेल रहे बच्चो पर गिर पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में दोपहर में मध्याह्न भोजन के बाद बच्चे विद्यालय ग्राउंड में खेल रहे थे तभी विद्यालय का मुख्य दरवाजा बच्चो पर काल बनकर गिर पड़ा। जिसमें दरवाजा के चपेट में आने से आथर गांव निवासी संजय केशरी का पुत्र यस कुमार बुरी तरह घायल हो गया।

buxar ads bed

साथ ही कई बच्चों को हल्की फुल्की चोट आई है। जिसको लेकर अभिभावकों में काफी रोष व्याप्त है। दरवाजा के चपेट में आने से यश कुमार का पैर टूट गया।जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसकी पुष्टि करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चंद्रावती कुमारी ने बताया कि बच्चे मध्याह्न भोजन के बाद बच्चे विद्यालय के मुख्य दरवाजा पर झूल रहे थे। तभी दरवाजा टूट गया। जिसमे एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे का इलाज कराया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!