तीन थानों का आरोपी साधु गिरफ्तार, शौच के बहाने हथकड़ी काटकर हुआ था फरार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- दो थाना क्षेत्र में डकैती तथा थाना हाजत से भागने के आरोपी को डुमरांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ads buxar

मिली जानकारी के अनुसार आरा जिला के ग्राम शिवपुर थाना धनगाई का निवासी साधु यादव उर्फ धर्मेन्द्र यादव कई महीनो से फरार चल रहा डकैती कांड का आरोपी है। सोनवर्षा और बगेन थाना में डकैती कांड का मामला दर्ज है। वही मुरार थाना से शौच के बहाने बाहर गया और हथकड़ी सरका कर भागने का आरोप है।

इसकी जानकारी देते हुए एएसपी सह डुमरांव के एसडीपीओ राज ने बताया कि इसके खिलाफ सोनवर्षा व बगेन में पहले से डकैती के मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन, शौच के बहाने यह बाहर गया और हथकड़ी सरका कर भाग खड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीसरी प्राथमिकी मुरार थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!