जय बिहार, जय नीतीश कुमार के नारे के साथ निकाला आभार यात्रा

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| जातीय गणना के ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति धन्यवाद ज्ञापन हेतु आभार यात्रा का आयोजन जनता दल यू जिला बक्सर तत्वाधान में मनाया गया। इस आभार यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जदयू बिहार, जिलाध्यक्ष जदयू बक्सर सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला के नेतृत्व में निकाला गया।

ads buxar

इस यात्रा के माध्यम से जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं शुभकामना दिया। जय जदयू, जय बिहार, जय नीतीश कुमार के नारे के साथ बक्सर नगर के किला मैदान से प्रारंभ कर मुनीब चौक, जमुना चौक, बाबू वीर कुंवर सिंह चौक, ज्योति प्रकाश चौक, अंबेडकर चौक, कलेक्ट्रिएट होते हुए कमल दह तालाब के पास यात्रा समाप्त किया गया। इस यात्रा में जदयू से लगभग 400-500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दिखाई।

1931 के बाद राज्य में बन्द हो गई थी जातिय जनगणना

यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि 1931 के बाद राज्य में जाति आधारित गणना बंद कर दिया गया था, जिससे लोगों के विकास के लिए जो लाभ मिलने चाहिए थे, उस से वंचित होते चले जाते थे। इस जाति गणना से बिहार के आम-अवाम के सभी समुदाय के लोगों की अच्छी गणना जानकारी मिल पाएगी। जिससे सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रत्येक लाभकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाकर, हर सही योग्य लाभ को लाभ पहुंचाया जा सकेगा। वही, संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी परमहंस कुमार ने कहा कि जातीय गणना समाज को सही स्तर पर लाभ देकर प्रत्येक समुदाय को एक माप तोल के तहत समानता का अधिकार प्राप्त होगा।

मुख्य प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सर्वश समाज के एक अच्छे एवं कुशल नेता है। नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में हर समुदाय के विकास के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से लोगों को विकसित करने का प्रयास किए हैं।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे शामिल

इस यात्रा में मुख्यता प्रदेश प्रभारी परमहंस कुमार, मुख्य प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह, महात्मा फुले समता परिषद के जिलाध्यक्ष दिनानाथ ठाकुर, विंध्याचल सिंह कुशवाहा, वीर राय, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, मोहन चौधरी, बबन सिंह कुशवाहा, संजय सिह राजनेता, संजय कुमार सिंह, बबन चौधरी, पंकज मानसिंहका, बिहारी पासवान, शुकुल राम, मनोज कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रेम कुशवाहा,धर्मेंद्र ठाकुर, विजय सिंह कुशवाहा, फूलचंद कुशवाहा, हीरा सिंह कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, दुर्गावती देवी, राजेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, विमलेंद्र कुमार बब्लू, आजाद सिंह राठौर, अनुज तिवारी, विमलेश पांडेय, प्रकाश गुप्ता, ध्रुव प्रसाद, राजेश गुप्ता, श्याम जी वर्मा, सत्येंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र मुखिया, मकसूद जी, मदन सिंह, ऋषि देव राय, रणजीत राय, राजेश कुशवाहा चौसा, के साथ बक्सर अनुमंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता साथी शामिल हुए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!