आग की चपेट में आया किशोर, बुरी तरह जला शरीर

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ |सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर में मॉर्टिन जलाने के बाद सेनेटाइजर से खेलते वक्त एक किशोर आग की चपेट में आ गया| जिससे वह पूरी तरह जल गया| परिजनों द्वारा उसे आनन फानन में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसके बाद बक्सर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां किशोर का ईलाज जारी है।

buxar ads

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है।बड़का राजपुर निवासी राजकुमार राम का 10 वर्षीय बेटा कृष्ण कुमार राम रूम में मॉर्टिन (मच्छर मारने वाला) जलाने के बाद पेट और पीठ में सेनेटाइजर लगा लिया।उसके बाद मॉर्टिन के पास जैसे ही सेनेटाइजर स्प्रे कि या वैसे ही मॉर्टिन आग में तब्दील हो गया और उसके पेट और पीठ को पकड़ लिया।

बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन परिजन रूम में पहुंचे तो उसके शरीर को आग को बुझा तुरन्त हॉस्पिटल की तरफ दौड़े सिमरी PHC से बच्चें की हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।जिसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां बॉर्न वार्ड में बच्चे का इलाज जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!