छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| ट्यूशन पढ़ने गई एक छात्रा से शिक्षक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना डुमरांव थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद पीड़िता ने मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं की एक छात्रा गांव के ही शिक्षक अनिल कुमार के घर ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी। शिक्षक ने शनिवार को छात्रा के साथ ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजन उसे लेकर महिला थाना पहुंच गए। पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया।

महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद साक्ष्य को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!