डुमरांव चेयरमैन बनी सुनीता गुप्ता तो इटाढ़ी के मुख्य पार्षद बने सजंय पाठक

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | डुमरांव नगर परिषद व इटाढ़ी नगर पंचायत की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। बाजार समिति स्थित मतगणना हॉल के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ सुबह से ही उमड़ी हुई थी। प्रत्याशियों के जीत के घोषणा के साथ ही समर्थक अबीर गुलाल उड़ा जमकर नाचते नजर आये। जीते प्रत्याशियों को देख माला लेकर समर्थक दौड़ते भी नजर आये|  हालांकि प्रशासन ने विजय जुलूस पर रोक लगाई हुई है।

इटाढ़ी नगर पंचायत की बात किया जाय तो मुख्य पार्षद से सजंय पाठक ने 1156 मतों से विजयी हुए है। जिनको कुल 3365 मत प्राप्त हुआ है। दूसरे स्थान पर मुख्य पार्षद के प्रत्यासी मुकेश यादव की कुल 2209 मत प्राप्त हुआ है। उपमुख्य पार्षद सुनील कुशवाहा 471 मतों से विजयी हुए है उनको कुल 1597 मत मिले है।वही दूसरे स्थान पर इसरार आलम को 1126 मत मिला हुआ है|

डुमरांव नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद से सुनीता गुप्ता विजयी हुई हैं। इनको कुल 11676 वोट मिले हैं। यह 5351मतों से विजयी हुई हैं। इनकी प्रतिद्वंदी आशा देवी को कुल 6325 वोट मिले हैं। उप मुख्य पार्षद पद के लिए विकास कुमार को विजयी घोषित किया गया है। प्रतिद्वंदी मोहम्मद फिरोज को 985 मतों के अंतर हराया है। विकास कुमार को कुल मत 5477 प्राप्त हुए हैं तो वहीं मो. फिरोज को कुल मत 4492 प्राप्त हुए हैं।

मतगणना केंद्र के बाहर और अंदर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।  पुलिसकर्मी मुस्तैद थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!