बाइक के सामने से चारपाई नहीं हटाने पर चली लाठियां, 8 जख्मी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में मंगलवार की सुबह बाइक के सामने से चारपाई नही हटाने को ले जमकर दो पक्षो में ईंट पत्थर चले और लाठियां चटकी। इस मारपीट में दोनो तरफ से 8 महिला -पुरुष जख्मी हो गये है। जिसमे से एक पक्ष के दो लोगो की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है। अन्य का प्राथमिक उपचार के बाद घर के लिए छोड़ दिया गया। वही दो लोग अभी भी सदर अस्पताल में इलाजरत है। बताया गया कि जिनकी हालत गम्भीर है दोनो मां बेटे है।

ads buxar

मिली जनकारी के अनुसार सिकरौल गांव निवासी सत्यानन्द राम और रामदेव राम में पहले से जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था।तभी मंगलवार को रामदेव राम का 22 वर्षीय पुत्र दिनेश राम अपनी बाइक लेकर बाजार जाने के लिए जैसे ही घर से निकला वैसे ही सत्यानंद राम का 25 वर्षीय पुत्र साइमन कुमार निकलने वाले रास्ते के पास चारपाई बिछा कर लेट गया।जिसको लेकर दोनो परिवार में पहले तू-तू मैं -मैं हुआ उसके बाद बात बढ़ गई दोनो तरफ से लाठी डंडे ईंट पत्थर चलने लगे।

एक दूसरे पर मारने पीटने और छिनैती करने का आरोप

दोनो तरफ से आधा दर्जन से ऊपर लोग जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय लोगो द्वारा पहले स्थानीय पीएचसी लाया गया।जहां पर सत्यानंद राम के परिवार के पत्नी कुंवरी देवी 55 वर्ष,पुत्र,साइमन कुमार राम 25 वर्ष,पुत्र गुड्डू राम 35,पुत्र जगमोहन राम 30 वर्ष,बहु सीमा देवी का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।वही रामदेव राम के पत्नी बहेतरी देवी 45 वर्ष का हाँथ टूट गया है।तो पुत्र दिनेश राम 22 वर्ष के सर में गम्भीर चोट आई है।जिनका ईलाज अभी सदर अस्पताल में जारी हैं।राजपुर थाना में दोनो तरफ से एक दूसरे मारने पीटने और छिनैती करने का आरोप लगा लिखित शिकायत की गई है।

राजपुर थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि मारपीट के सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भेजवा ईलाज कराया गया है।दोनो तरफ से लिखित मिले शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की करवाई कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!