भतीजे को गोली मारने वाला फौजी गिरफ्तार, हथियार बरामद

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | ब्रह्मपुर थानान्तर्गत ग्राम जयपुर में हुए हत्या मामला में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है साथ ही हथियार भी बरामद की है|

घटना के बाद आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया| कांड की उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, बक्सर के दिशा-निर्देश में श्री राज सहायक पुलिस अधीक्षक डुमराँव बक्सर के नेतृत्व में पु०नि० सह थानाध्यक्ष, ब्रह्मपुर बक्सर एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के एक अभियुक्त को घटना स्थल से तथा दूसरे मुख्य अभियुक्त को 21 मार्च को बक्सर पुलिस द्वारा PMCH पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में तारकेश्वर उर्फ तारक पाण्डेय और दूसरा राम अयोध्या पाण्डेय पिता स्व० जगदिश पाण्डेय है| घटना में प्रयुक्त एवं गिरफ्तार अभियुक्त के पास .315 बोर का एक लाईसेमी राइफल, .315 बोर का 19 जिंदा कारतूस, .315 बोर का खोखा, 7.65 mm जिंदा कारतूस 3 जिन्दा कारतूस, 7.65 MM का 4 खोखा, एक DBBL लाइसेसी बंदूक एवं 10 जिंदा कारतूस, 7.65 MM का पिस्टल और 4,10, 500 रुपया नगद बरामद हुआ है|


