सरकारी बाहा का अतिक्रमण को ले दो पक्षों में चली गोली, 3 जख्मी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़, इटाढ़ी | स्थानीय थाना क्षेत्र के करमी गांव में रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। तीन लोग को गोली का छर्रा लगने की बात सामने आई है। बताया गया कि सुबह में सरकारी बाहा का अतिक्रमण को ले दोनो पक्ष आमने-सामने आ गए, पहले मारपीट की उसके बाद दोनो तरफ से गोली चलने लगी जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई।

वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से एक कि स्थिति गम्भीर होने के कारण रेफर कर दिया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची इटाढ़ी थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

करमी गांव के उमेश सिंह, राहुल सिंह, रास बिहारी यादव, टप्पू यादव तथा अन्य पर यह आरोप लगा कि उन्होंने सरकारी बाहा को मिट्टी भरकर अवरुद्ध कर दिया है इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के केदार सिंह बरमेश्वर सिंह तथा रवि सिंह से उनका विवाद हो गया। बात देखते ही देखते मारपीट तक जा पहुंची। इसी बीच गोलियां भी चलने लगी। इस गोलीबारी में 22 वर्षीय रवि सिंह उनके पिता 52 वर्षीय बरमेश्वर सिंह तथा 75 वर्षीय वृद्ध केदार सिंह घायल हो गए।

रवि सिंह को हाथ और पैर मिलाकर कुल 4 गोलियां लगी हैं। उनके पिता बरमेश्वर सिंह के पेट में गोली लगी है जबकि, केदार सिंह के चेहरे के पास गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि तीनों पर देशी कट्टे से फायर किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें पांच से छह लोग घायल हुए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!