सड़क दुर्घटना में दुकानदार की मौत, एक जख्मी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | ब्रह्मपुर क्षेत्र के एक समोसा चाय बेचनेवाले दुकानदार मालियाबाग आरा पथ पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल आरा सदर अस्पताल ले जाया गया| जहा उसकी मौत हो गई।

bed buxar
विज्ञापन

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ललन के डेरा गांव निवासी विश्वामित्र नोनिया 35 वर्ष पिता रामजी आरा-बक्सर फोरलेन पर ब्रह्मपुर के स्थित पेट्रोल पंप के पास समोसा व चाय की दुकान थी। मृतक मारपीट की एक घटना में आरोपित था और पुलिस से बचने को पिछले कुछ दिनों से इधर-उधर भागा चलता था। वही जख्मी युवक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी गांव निवासी मनन नोनिया का 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार है। दोनों रिश्ते में मृत फूफा-भतीजा हैं।

अर्जुन कुमार ने बताया कि उसके फूफा विश्वामित्र नोनिया सोमवार की सुबह उसके गांव आए थे। दोनों बाइक से ब्रह्मपुर जा रहे थे। उसके फूफा बाइक चला रहे थे और वह पीछे बैठा था। उसी दौरान जगदीशपुर थाना के त्रिमूर्ति स्थान के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। उसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों द्वारा विश्वमित्र नोनिया को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!