खेल-कूद प्रतियोगिता का जिला पदाधिकारी ने किया उदघाटन

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के वार्षिक खेल कार्यक्रम अनुसार जिला प्रशासन बक्सर द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबाल (बालक) U-14/17/19 खेल-कूद प्रतियोगिता का उदघाटन जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर एवं झण्डोतोलन तथा वॉलीबाल गेंद से सर्विस कर के किया गया।

उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर द्वारा पुष्प गुच्छा एवं बैच देकर सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। दिनेश कुमार गुप्ता, आधार समन्वयक बक्सर, अनिल चौबे, सिंटू कुमार श्रीवास्तव एवं कुलदीप राज आधार प्रवेक्षक के द्वारा उम्र का सत्यापन किया गया|  सभी वॉलीबाल (बालक) U-14/17/19 ग्रुपों का मैच कराया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक परिणाम निम्नवत है।

देर रात तक मैच जारी है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, वॉलीबाल खेल संयोजक बिहार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं प्राधानाध्यापक एम0पी0 हाई स्कूल एवं अन्य खेल से संबंधित शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।

U-14 मधेपुरा, मधुबनी, कैमूर, लखीसराय एवं बांका अपने ग्रुप में विजेता रहा| U-17 गोपालगंज, दरभंगा एवं गया अपने ग्रुप में विजेता रहा। U-19 कैमूर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, अररिया, सीवान एवं बेगुसराय अपने ग्रुप में विजेता रहा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!