लाइट एंड साउंड स्थल के जीर्णोद्धार से पर्यटन को मिलेगी गति: अश्विनी चौबे

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रामरेखा घाट स्थित लाइट एंड साउंड स्थल के जीर्णोद्धार के लिए विजयादशमी के अवसर पर स्थल का पूजन कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि करीब 3 दशकों से यह स्थल वीरान पड़ा हुआ था। इसे पुनः शुरू करवाना मेरी प्राथमिकता में था। इसका अब उद्धार होगा।

bed buxar
विज्ञापन

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने मेरे पल पर दिलचस्पी दिखाई है और पहले फेज में इसके लिए करीब सात करोड रुपए निर्धारित किया गया है। यहां पर लाइट एंड साउंड सॉन्ग के माध्यम से बक्सर के ऐतिहासिक आध्यात्मिक-सांस्कृतिक-पौराणिक इतिहास के साथ-साथ भगवान श्री राम के पुरुषार्थ, वामना अवतार एवं महर्षि विश्वामित्र सहित यज्ञ एवं अन्य ऐतिहासिक तत्वों का चित्रण किया जाएगा। जो आकर्षण का केंद्र होगा।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि बक्सर को रामायण सर्किट में शामिल किया गया है। यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। लाइट एंड साउंड सॉन्ग पर्यटकों को यहां के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही रामायण सांस्कृतिक केंद्र के अलावा भगवान श्री राम का विराट स्वरूप भी पर्यटकों को देखने को मिलेगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं श्रीराम कर्मभूमि न्यास के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!