बिहार का असली विकास चिराग के हाथों ही संभव : अखिलेश

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह संगठन समीक्षा बैठक सिमरी प्रखंड के राजेन्द्र मैरेज हाल मे आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने की ।जबकी संचालन प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पांडेय ने किया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी के रूप मे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री डॉक्टर सत्यानंद शर्मा उपस्थित हुए।

buxar ads

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर सत्यानंद शर्मा ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के संदेश को गांव-गांव तक पहुँचाये| गांव,गरीब, दलित,उपेक्षितों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ निरंतर संघर्ष का शंखनाद करें। पार्टी के कार्यकर्ता अनमोल रत्न है। गांव,गरीब और उपेक्षित समाज के समस्याओं के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। आज बिहार में विधि-व्यवस्था ध्वस्त है। अनुसूचित जाति/जनजाति और गरीबों पर जुल्म की घटनाओं में 67% की वृद्धि हुई है। सत्ता संपोषित अपराध हो रहा है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की संगठन समीक्षा बैठक मे सिमरी प्रखंड मे चौवन सदस्यीय प्रखंड कार्यकारिणी व बीसो पंचायत मे पंचायत प्रभारी का गठन किया गया । साथ ही जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की आज बिहार मे अराजक स्थिति उत्पन्न हो गया है। किसी को जिन्दा जलाया जा रहा है। कहीं महिलाओं को नंगा घुमाया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा की पार्टी के हम सभी कार्यकर्ता जनसमस्याओं के लिए अनवरत लड़ाई करते रहेंगे। प्रखंड और जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

समारोह में पार्टी के प्रदेश महासचिव कचहरी पासवान, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चुनचुन पासवान, शिव कुमार पासवान, ओमप्रकाश पासवान संजय पासवान, विवेक पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर भानु शंकरसिंह, सुरेन्द्र उपाध्याय, मनोज सिंह, सचिन पाण्डेय, संतोष पाठक,पंकज गोड ,ओंकार मिश्रा,रबि पासवान, दशरथ यादव,पुर्णमासी राम,राहुल ठाकुर, अजय खरवार, रतनेश पाठक,मनोज पासवान, ददन पासवान, राहुल श्रीवास्तव, दीपक पासवान, मनीष पाण्डेय, धर्मपाल कुऊर, मनु सिंह, शिव जी यादव, अजीत राय,उपेंद्र ओझा,अख्तर सिद्दिकी, कमलेश मिश्रा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!