लोजपा रामविलास आईटी सेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने प्रवीण

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| लोजपा रामविलास के जिला कार्यालय में मिलन समारोह सह संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन सह संयोजक अर्जुन तिवारी ने किया। इस मिलन समारोह सह संगठन विस्तार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित हुए।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी संगठन विस्तार व मजबूती युद्ध स्तर पर चल रहा है।जो की बिहार के सभी जिलो मे बुथ स्तर तक पहुंच चुका है । उसी दिशा मे लोजपा रामविलास आईटीसेल के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार रानु ने संगठन विस्तार करते हुए प्रवीण कुमार तिवारी को बक्सर लोजपा रामविलास आईटीसेल प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, युवा लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय उर्फ गोलु ,जिला विस्तार प्रमुख संजीव राय, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी देवी, युवा जिलाध्यक्ष ओम मिश्रा, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, ओमप्रकाश पासवान, कन्हैया सिंह, जयकिशुन पासवान, दिवाकर दुबे,सुरेन्द्र राम, नंदलाल बारी,विक्की पासवान, विकास भगत, अनिल कुमार सिंह, छोटेलाल पासवान, दिनु सिंह, मनोज पासवान, संग्राम पासवान, रविशंकर प्रसाद समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!