अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/06/15_05_2023-death_23413105.jpg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलंबर के समीप मंगलवार को दोपहर एक अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक लालबहादूर राम 70 वर्ष औद्योगिक थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव का निवासी था।
![bed buxar](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-09-at-13.56.14.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार वह मंगलवार को किसी काम से बक्सर आया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने गोलंबर के पास उसे धक्का मार दिया। टक्कर जोरदार थी तथा उसे गंभीर चोटें आई थी। जिससे मौके पर मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जे में ले कागजी कार्रवाई में जुट गई। वही इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच शव से लिपट विलाप करने लगे।
औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वृद्ध को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)