लोजपा छोड़ जनशक्ति के हुए नीतीश, बने छात्र जिलाध्यक्ष, लगा बधाइयों का तांता
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- देश में समानता का अधिकार, राईट टू रिकाल, गरीबी, अशिक्षा , बेरोजगारी , महंगाई सहित अन्य सामाजिक समस्याओं के लिए संघर्ष के लिए संकल्पित जनशक्ति संगठन ने अपना विस्तार करते हुए बक्सर जिला के कार्यकारी अध्यक्ष राजन कुमार सिंह के अनुशंसा पर संगठन के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहबादी और राष्ट्रीय संगठन सचिव कमलेश पांडेय ने बक्सर जिला के कमरपुर गांव निवासी नीतीश सिंह को बक्सर जिला का छात्र मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इसकी सूचना संगठन सचिव द्वारा कार्यालय से प्रमाणपत्र निर्गत कर दी गई।

विदित हो कि नीतीश सिंह पहले से ही छात्र जीवन और सामाजिक क्षेत्र में अपनी सक्रियता से समाज में अपनी पहचान बनाए हुए है और छात्रहित में भी संघर्षरत रहे हैं।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर के वर्तमान में निर्वाचित छात्रसंघ के प्रतिनिधि भी है। उनके संगठन के छात्र मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने से जिला के छात्रों को एक नई मार्गदर्शन व संगठन को मजबूती मिलेगी।
फोन और व्हाट्सएप्प के माध्यम से मिली बधाई
नीतीश के जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर जनशक्ति के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाईयों का तांता लग गया। बक्सर जिला के दोनों कार्यकारी अध्यक्ष टिंकू सिंह व आशीष रंजन उर्फ अक्षय ठाकुर ,जिला प्रवक्ता नन्दलाल पंडित, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजू यादव, युवा मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन सिंह उर्फ छोटू सिंह, पंचायत सदस्य मोर्चा के अध्यक्ष रजनीश प्रताप उर्फ गोलू सिंह, जगदीश सिंह, रवि सिन्हा सहित अन्य लोगों ने नीतीश को शुभकामनाएं सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहबादी और प्रदेश अध्यक्ष डा० क्रांति सिंह को बधाई दी।
जिलाध्यक्ष बनते ही नीतीश सिंह ने कहा- छात्रों की आवाज बनेंगी जनशक्ति
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में हो रहे व्यापक धांधली, दलाली के विरुद्ध जोरदार तरीके से आंदोलन करेगी। साथ ही छात्रों को किसी प्रकार के कॉलेज कैम्पस में हो रहे असुविधा या जानकारी न मिलना इसके लिए भी जनशक्ति आवाज बनेंगी।विदित हो की नीतीश सिंह लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) बक्सर के छात्र जिलाध्यक्ष थे|


