ट्रिपल मर्डर का आरोपी 50 हजार का इनामी मुन्ना राजभर गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मुन्ना राजभर दो गुर्गो के साथ राजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हो गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस गुप्त जगह पर रखकर पूछताछ कर रही है।

buxar ads bed

बताया जा रहा है कि मुन्ना राजभर अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कही जा रहा था, तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार मुन्ना राजभर से पूछताछ करने के बाद अपने अन्य दो साथियों का भी ठिकाना बताया। जहां से पुलिस ने छापेमारी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों अपराधी मुन्ना राजभर का पुराना साथी बताया जा रहा है।

एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि राजपुर थाना पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार की है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही कुछ खुलासा किया जाएगा। जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी मुन्ना राजभर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने 50 हजार रुपए इनाम रखा था। मुन्ना राजभर जिले के राजपुर थाना इलाके के ईटवां गांव का निवासी मोस्ट वांटेड अपराधी है। वह कुख्यात सुरेश राजभर का भाई है। सुरेश पुलिस एनकाउंटर में 24 जून 2010 को अपने सात साथियों के साथ मारा गया था। सात वर्ष बाद सुरेश की मौत का बदला लेने के लिए मुन्ना राजभर ने 2017 में राजपुर इलाके के लक्ष्मण डेरा गांव में सरेशाम तीन व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपने भाई की हत्या के प्रतिशोध में इसने अब तक चार हत्याएं की हैं।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था मुन्ना

गिरफ्तार मुन्ना राजभर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वह अपने अन्य साथियों के साथ अपराध की योजना बनाकर बाइक से वारदात को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वे राजपुर थाना इलाके में देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे घेराबंदी करते हुए बताई जगह से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!