महिला हेल्प डेस्क का जारी किया गया मोबाइल नंबर

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | महिलाओं और बच्चियों की सुविधा के लिए बक्सर पुलिस ने थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का मोबाइल नम्बर जारी किया है। अब महिलाएं अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्हें शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला थाना नहीं आना पड़ेगा।

एसपी ने बताया कि बक्सर जिलान्तर्गत 15 थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस पदाधिकारी महिलाओं एवं बच्चियों की समस्या सुनेगी।महिलाओं एवं बच्चियों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सीधे महिला हेल्प डेस्क के महिला पदाधिकारी से संपर्क करें।

आगे जानकारी देते हुए बताया कि महिला हेल्प डेस्क को मोबाइल व सिम उपलब्ध करा दिया गया है। अब महिलाएं अपने नजदीकी थाने में शिकायत करा सकेंगी। छेड़खानी व प्रताड़ना की शिकायतों पर हेल्प डेस्क की महिला अधिकारी त्वरित कार्रवाई करेंगी। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

देखें थाना का नाम पदाधिकारी के मोबाइल नम्बर की लिस्ट

धनसोई थाना मधु कुमारी 9031070921

एस.सी/एस.टी. स्मृति कुमारी 9031070922

ब्रहमपुर थाना प्रतिभा कुमारी 9031070923

औद्योगिक थाना पूजा कुमारी-1 9031070924

नावानगर थाना अमृता प्रीयर्दशी 9031070925

सिकरौल थाना प्रीति कुमारी 9031070926

मुफस्सिल थाना खुशबू कुमारी 9031070927

नगर थाना जूही कुमारी 9031070928

इटाढ़ी थाना में चन्द्रप्रभा 9031070929

डुमराँव थाना में रीतिका 9031070930

कृष्णाब्रहम थाना में सुशीला सिंह 9031070931

मुरार थाना में ब्यूटी कुमारी 9031070932

सिमरी थाना में प्रियंका कुमारी 9031070933

राजपुर थाना में ज्योति कुमारी 9031070934

कोरानसराय थाना में स्वाति कुमारी 9031070935

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!