शरारती तत्वों ने तोड़ दी बुद्ध की प्रतिमा, गांव में तनाव

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ |राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में देर रात शरारती तत्वों द्वारा बुद्ध की प्रतिमा को तोड़कर पास ही में चारो तरफ बिखेर दिया गया है। जिसको लेकर गांव में तनाव का माहौल है। वही सूचना पर पहुंची राजपुर थाना की पुलिस देवढ़िया गांव में पहुंच ग्रामीणों को आश्वाशन दिया की प्रतिमा को तोड़ने वाले को बख्शा नही जाएगा।

buxar ads bed

देवढ़िया गांव राजपुर थाना से 5 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के साथ इस गाँव मे महात्मा बुद्ध की भी प्रतिमा स्थापित की गई है।जहां सुबह शाम लोग पूजा अर्चना करते है। शुक्रवार की देर शाम भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना एवं संध्या आरती के बाद सभी लोग अपने घर चले गए।देर रात सभी लोग जब अपने घर में सो गए।तभी अज्ञात शरारती तत्वों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को तोड़कर क्षतिग्रस्त करने का काम किया है। टूटे हुए भाग को कई जगह बगल में ही फेंक दिया।prem kushvaha buxar

बताया गया की बुद्ध की प्रतिमा तोड़ने की यह पहली घटना नही है।इसके पहले भी 2021 के जुलाई के भी प्रतिमा को तोड़ खेत मे फेक दिया गया था।उसके बाद दोबारा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना प्रराम्भ कर दिया गया था।ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए शरारती तत्वों को ढूंढने का आश्वासन दिया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!