ABVP के जिला संयोजक बने अमित,अविनाश बने विभाग सह संयोजक

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रदेश का 64 वां प्रदेश अधिवेशन महर्षि दधीचि के तपोभूमि, जयप्रकाश नारायण और भिखारी ठाकुर जैसे महापुरुषों के जन्मभूमि पर सम्पन्न हुआ।

अधिवेशन के उद्घाटनकर्ता IIT पटना के निर्देशक बक्सर के ही लाल डॉ० टी० एन०सिंह ने किया। वही मुख्य अथिति के रूप में अंतराष्ट्रीय महिला पहलवान बबिता फोगाट उपस्थित थी। 4 दिवसीय अधिवेशन में बिहार की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति की वृहत चर्चा की गई तथा सत्र 2022-23 के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई|

जिसमें अंतर्गत जिले के भी कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में प्रो० योगरषि राजपूत , रवि रंजन पासवान, गोल्डी कुमारी, शुभम सिन्हा का मनोयन किया गया।भोजपुर+बक्सर के विभाग प्रमुख के रूप में प्रो० (डॉ) यशवंत सिन्हा, भोजपुर+ बक्सर विभाग के विभाग संयोजक के रूप त्रिभुवन पाण्डेय, विभाग सह संयोजक के रूप में अविनाश पाण्डेय,जिला प्रमुख के रूप में प्रो० भरत चौबे जिला संयोजक के रूप में अमित केसरी का मनोयन किया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!