बैंक लूटकांड का मुख्य आरोपी गया से गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बंधन बैंक लूट कांड का मुख्य आरोपी को पुलिस ने बोध गया जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

buxar ads

बताया जा रहा है कि लूट कांड की बड़ी वारदात को अंजाम देकर मुंबई फरार हो गया था। गिरफ्तार अपराधी की पहचान रोहतास जिले के दावत थाना क्षेत्र के भुंडा डीह गांव के रामावतार यादव उर्फ रोहित यादव के रूप में की गई। बताया गया कि वह आधा दर्जन बंधन बैंक की शाखा में लूट कर चुका था। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर नवानगर बंधन बैंक लूट कांड, नंदन बंधन बैंक लूट कांड के अलावे वह बक्सर के अलावा रोहतास जिले के विक्रमगंज में भी बंधन बैंक में लूट कांड फरार मुख्य आरोपी था। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व इसके चार साथियों को अलग अलग जगह से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंबई से रामावतार यादव बोधगया में आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम बनाकर बताई हुई जगह पर छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर ली।

डुमराव डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी रामावतार यादव का पिता भी लूट कांड के आरोप में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने उसे पूर्व में ही लूट कांड की वारदात में गिरफ्तार कर जेल भेज दी जिसमें मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि रामावतार यादव के पिता वृज किशोर यादव उर्फ लढेरु को पुलिस ने अवैध बंदूक के साथ लूटकांड की वारदात में गिरफ्तार किया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!