विभिन्न गांवों में सितारा योजनाओं पर की गई विधिक जागरूकता

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:सिमरी एवं डुमरांव प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में सितारा योजनाओं 2023पर विधिक जागरूकता की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर की सचिव नेहा दयाल के मार्गदर्शन में आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों को संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता विद्यासागर तिवारी,पारा विधिक स्वयंसेवक सुरेंद्र पांडेय एवं राहुल मिश्रा ने सहभागिता निभाई।
इस कार्यक्रम में बताया गया कि किन्नरों के लिए भारत में ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिकारों का संरक्षण अधिनियम2019है, जो उन्हें कानूनी अधिकार देता है। भेदभाव रोकता है। उन्हें स्वास्थ्य,शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा की बात करता है। ट्रांसजेंडर व्यक्ति के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।जिसकी निगरानी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर रहा है।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







