नावानगर में बन रहा है जगन्नाथ मंदिर, बीराजेगी माता रानी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़,नावानगर | दुर्गा पुजा महोत्सव को लेकर स्थानीय प्रखंड के नावानगर सिकरौल सोनवर्षा के विभिन्न पुजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल बनाने की धूम मची हुई है| इस सिलसीले में क्षेत्र के स्थानीय गांव नावानगर मे श्री दुर्गा पुजा समिति छात्र कला परिषद पडाव पोखरा नावानगर पूजा समिति के द्वारा पंडाल की आकृति असम के जगनाथ मंदिर का दिया जा रहा है| 

buxar ads

आयोजको के अनुसार पंडाल की लम्बाई लगभग 42 फीट होगी| जिसमे स्थापित मां भगवती के सारे स्वरुप व नव दुर्गा के विभिन्न रूप क्षेत्रीय लोगो के लिए आकर्षण का मुख्य केन्द्र दुर्गा पूजा मे बना रहेगा| लोगो को मां की प्रतिमा के साथ साथ पेरीस के शिव मंदिर का भगवान शिव की प्रतिमा का आकर्षक रूप पंडाल मे बिराजमान देखने को मिलेगा| जहा शिव के जटा से अनवरत गंगा बहती रहेगी| इन प्रतिमाओ के साथ साथ माता लक्ष्मी गणेश इत्यादि का आकर्षक रुप पंडाल मे देखने को मिलेगा

1960 में हुई थी दुर्गा पुजा समिति छात्र काला परिषद का स्थापना

समिति की स्थापना श्री दुर्गा पुजा समिति छात्र काला परिषद पडाव पोखरा की स्थापना 1960 मे की गयी थी जिसका लाइसेंस मुसलीम निजाम मिया के नाम से बना था तब से लेकर आज तक लोगो के सहयोग से यह समिति हर पुजा महोत्सव मे सक्रिय रुप से भूमिका अदा करती है निजाम मिया के बिते दस वर्ष पहले मरने के बाद अब यह लाइसेंस उनके पूत्र अंसार मिंया के नाम से है

समिति के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता बताते है की लगातार 62 सालो से यह भव्य एवं सुन्दर पंडाल अनुमंडल क्षेत्र के लोगो के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहता है| इस बार भी समिति के सभी सदस्य तन मन से लगे हुए और कार्यों को अथक परिश्रम के जरीए निपटा रहे है|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!