पत्नी की हत्या के आरोप में फरार था पति गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के उसरा गांव में दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना से दो महीने तक पुलिस को चकमा देकर फरार था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर पति को पकड़ा है।

bed buxar
विज्ञापन

बता दें कि 25 जुलाई को एक विवाहिता का ससुराल में फंदे से शव लटका हुआ पाया गया था। महिला के मायके वालों द्वारा दहेज के लिए पति और जेठ पर हत्या का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई गई थी। जेठ को हत्या के एक सप्ताह बाद तो वहीं पति को दो महीने बाद गिरफ्तार किया गया है।

सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के उसरा गांव निवासी राजू साह की पत्नी 26 वर्षीय चंदा का शव 25 जुलाई को ससुराल में फंदे से लटकते हुए पाया गया था। विवाहिता के पिता ने पति राजू साह, जेठ संतोष साह, सास, ससुर और देवर समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद महिला के जेठ संतोष साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि पति राजू साह उसी समय से फरार चल रहा था।

सोनवर्षा ओपीध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को उसरा गांव में एक विवाहिता की फांसी के फंदे पर झूलने से मौत हुई थी। इस मामले में दो आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!