हम सेक्युलर पार्टी ने की संगठन विस्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर बक्सर ने अपनी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार किया:
जिला अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिमरी प्रखंड में संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें सिमरी प्रखंड अध्यक्ष पद पर राधेश्याम उपाध्याय, प्रखंड प्रधान महासचिव पद पर अरविंद पाठक एवं जिला आई टी सेल पद पर वीरेंद्र कश्यप को मनोनित किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक प्रकोष्ठ के सुमंत सिंह, जिला एस एसटी प्रकोष्ठ के सत्येंद्र पासवान, नगर पंचायत चौसा अध्यक्ष रमेश गोंड सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। मनोनित पत्र सौंपते हुए सुमंत सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा समाज के आर्थिक विपन्न व्यक्ति, मुसहर,डोम,हलखोर,मेहतर सहित अन्य वंचित, गरीबों को आवाज को धार देने में मदद मिलेगी।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा
Advertisement







