धम्मविजय महोत्सव में मना अखंड भारत के 7वें सम्राट का सम्मान दिवस

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ । नगर थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार के समीप धम्मविजय महोत्सव मनाया जा रहा है। उसी के क्रम में शनिवार को अखंड भारत के 7 वें सम्राट शालिशुक मौर्य का सम्मान दिवस मनाया गया।

bed buxar
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक युवा सम्राट ऋतुराज मौर्य ने बताया की सम्राट शालिचुक मौर्य के समय राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि, पशुपालन, और वाणिज्य व्यापार पर आधारित थीं। इनकों सम्मिलित रूप से वार्ता कहा गया है। अर्थात वृत्ति का साधन, इन व्यवसायों में कृषि मुख्य था। खेती हल-बैल की सहायता से होती थी। इस काल में ही मूंठदार कुल्हाड़ियों, फाल, हंसियें आदि का कृषि कार्यों के लिए, बडे-बडे़ पैमाने पर प्रयोग प्रारम्भ होता था। गेहूं, जौ, चना, चावल, तिल, सरसों, मसूर, शाक आदि प्रमुख फसलें थी। पशुओं में गाय, बैल, भेंड़, बकरी, भैस, गधे, ऊँट, सुअर, कुत्ते आदि प्रमुख रूप से पाले जाते थे।

वही, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रश्मि मित्र ने बताया की सूती कपड़े के व्यवसाय के लिए काशी, वत्स, अपरान्त, बंग और मथुरा विशेष प्रख्यात थे। देश में कपास की खेती प्रचुरता में होती थी। राज सिंह ने बताया की काशी और मगध अपने सत के बने कपड़ों के लिए प्रसिद्ध थे। इस समय चीन का रेशमी वस्त्र भारत में आता था। इस समय बंगाल अपने मलमल के व्यवसाय का लिए प्रसिद्ध था। कार्यक्रम में पंचशील त्रिशरण भंते आनंद ने संपन्न कराया।

इस कार्यक्रम में जादूरई कुशवाहा, संतोष सर, अंकित सिद्धार्थ, रवि जी, दीपक सर, रंजीत सिंह, अखिलेश ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!