लू का हाई अलर्ट :आसमान से बरस रही है आग, डॉक्टरो ने कहा रहे सावधान

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- बिहार में अब गर्म हवाएं शरीर की नमी सुखा रही है। जिल में स्थिति बेहद खराब है, जहां पारा 40 के पार है और गर्म हवा की रफ्तार भी 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है। मौसम विभाग के साथ डॉक्टरों ने इस मौसम को लेकर आम जन को अलर्ट करते हुए विशेष सावधानी बरतने को कहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों तक राज्य के दक्षिण बिहार में लू का हाई अलर्ट जारी किया है।

ads buxar

लू का हाई अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में गर्म पश्चिमी हवा का प्रवाह तेजी से हो रहा है। कई जिलों में 15 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गर्म और तेज रफ्तार में चल रही पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बक्सर, भोजपुर और पटना में लू को लेकर हाई अलर्ट किया गया है। थोड़ी सी लापरवाही हुई तो सेहत पर भारी पड़ सकता है।

इन जिलों में लू अलर्ट

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में गर्मी व तेज गर्म हवा की रफ्तार सेहत पर भारी पड़ सकती है।

डॉक्टरों ने कहा- नही होने दे पानी की कमी

सावित खिदमत फाउंडेशन एंड हॉस्पिटल के डॉक्टर दिलशाद आलम का कहना है कि इस मौसम में शरीर से नमी जल्दी खत्म होती है। यह काफी खतरनाक स्थिति होती है। ऐसे मौसम में लोगों को पूरी तरह से सावधान होना चाहिए और पेय पदार्थों का इस्तेमाल कर पानी की कमी नहीं होने पर काम किया जाना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने के कारण ही ब्रेन में स्ट्रोक के साथ नसों में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ता है। ऐसे में लोगों को पूरी तरह से सावधान रहना चाहिए और पानी की कमी को पूरा करने के लिए धूप से बचने का प्रयास करते हुए सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!