बारात में हर्ष फायरिंग, छाती के पास बच्चे को लगी गोली

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | तिलक राय हाता ओपी क्षेत्र के नियाज़ीपुर गांव में शादी में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गांव के ही एक 12 वर्षीय मासूम को गोली लग गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी का माहौल हो गया।गोली उसके छाती के पास लगी है।

परिजनों द्वारा उसे आनन फानन में लेकर बक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी के निर्देश पर गठित टीम ने घटना को अंजाम देकर फरार युवक को गांव से ही ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया है।मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार नियाज़ीपुर गांव में मोहन पासवान के घर बेटी की बारात आई हुई थी। द्वार पूजा के बाद जयमाला कार्यक्रम चल रहा था।इसी दौरान नियाज़ीपुर गांव के कुछ युवक के द्वारा हर्ष फायरिंग किया जाने लगा। इसी क्रम में गांव के ही छोटेलाल राम नामक व्यक्ति का 12 वर्षीय पुत्र जो की मौके पर ही खड़ा था। उसके छाती के पास में गोली लग गई। जिससे कि वह मौके गंभीर रूप से घायल हो गया।

तिलक राय हाता ओपी के प्रभारी लालबाबू शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की एक व्यक्ति मंगरू पासवान को गिरफ्तार किया गया है। मौके से एक खोखा बरामद हुआ। रायफल लेकर एक व्यक्ति फरार हो गया है। जिसके लिए छापेमारी किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!