भोजपुरी सिंगर के तिलक में हर्ष फायरिंग, किशोर की मौत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | भोजपुरी गायक ब्रजेश सिंह के तिलक में हर्ष फायरिंग में एक किशोर को गोली लग गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फायरिंग के समय भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय, निशांत सिंह, शिल्पी राज, नेहा राज समेत कई कलाकार मौजूद थे। परिवार ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

जिले के हेठुआ गांव में रविवार रात भोजपुरी गायक का तिलक कार्यक्रम था। यहां भोजपुरी कलाकार स्टेज शो कर रहे थे। इस दौरान रायफल, पिस्टल और कट्‌टे से फायरिंग की जा रही थी। फयरिंग के दौरान एक गोली 13 साल के अमरजीत नोनिया को लग गई।

उसे गंभीर हालत में बक्सर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद बनारस रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान अमरजीत की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान किशोर के घायल होने की सूचना मिली थी, लेकिन किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। इसकी वजह से FIR दर्ज नहीं किया गया। इलाज के बाद किशोर की मौत हो गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!