जिले को सुखाड़ घोषित कर किसानों को दें मुआवजा : लोजपा
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | शुक्रवार को बक्सर लोजपा रामबिलास किसान प्रकोष्ठ की संगठन समीक्षा बैठक व संगठन विस्तार कार्यक्रम बक्सर सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष नवमनोनित किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिव्य रंजन चौबे उर्फ गुड्डू चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन जिला लोजपा के उपाध्यक्ष संजय कुमार पासवान ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामाज्ञा यादव , महासचिव अविनिश कुमार, संगठन सचिव संतोष पाण्डेय मोजूद रहें।इस बैठक में किसान प्रकोष्ठ बक्सर के पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी मौजूद रहें।
![buxar ads](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-05-at-3.56.12-PM.jpeg)
संगठन समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि बक्सर जिला में किसान प्रकोष्ठ पंचायत स्तर तक मजबूत है।हम किसानों के प्रतिनिधि हैं। बिहार में सुखाड़ की भयावह स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गहरी नींद में सोए हुए हैं।इस भयावह स्थिति में किसानों को राहत व अनुदान मिलें नीतीश कुमार जी को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
कार्यक्रम को को सम्बोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि आज जिस तरह पुरे बिहार में लोजपा का संगठन विस्तार गांव गांव पहुंचा हैव आदरणीय श्री चिराग पासवान जी की जनता के बीच लोकप्रियता बढ़ी है। उससे यह लग रहा है कि हम आगामी चुनाव में एकजुट हुए तो बिहार का मुख्यमंत्री आदरणीय चिराग पासवान जी का बनना तय है।
जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि आज किसान सुखा की मार झेल रहा है।धान रोपाई बक्सर में नगण्य है। किसान परेशान हैं। मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व बक्सर जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि बक्सर जिला को अविलंब सुखा ग्रस्त घोषित किया जाए ।
लोजपा किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बने दिव्य रंजन चौबे
संगठन समीक्षा बैठक से पूर्व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर ने जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के अनुशंसा पर बक्सर लोजपा किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष दिव्य रंजन चौबे उर्फ गुड्डू चौबे को मनोनीत किया व साथ ही उरजेश राय को किसान प्रकोष्ठ लोजपा रामबिलास का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया ।
इस संगठन समीक्षा में मुख्य रूप से उपस्थित किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामाज्ञा यादव, महासचिव अविनिश कुमार, संगठन सचिव संतोष पाण्डेय शिवकुमार पासवान, संजय कुमार पासवान, ओमप्रकाश पासवान, विवेक पांडेय,ओम जी मिश्रा, राहुल चौबे, नौशाद आलम, ठाकुर भानुशंकर सिंह, मनोज सिंह, सुनील बारी, विजय प्रताप ओझा,मिकू राय, सचिन पांडेय, बिकास भगत, कृष्णा रजक,पपुराज पासवान, राजेश राम, जितेन्द्र पासवान,रामजी राय,राम अशीष पासवान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता साथियों ने भाग लिया।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)