गंगा का जलस्तर स्थिर, लोगों ने ली राहत की सांस
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | लगतार बढ़ रहे गंगा नदी का जलस्तर अचानक बुधवार की सुबह थम सी गई। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे से 58.749 मीटर पर गंगा का पानी स्थिर हो गया है।
वहीं सुबह 10 बजे तक यही स्थिति बरकरार रही। गंगा का पानी स्थिर होने से तटीय इलाके व दियारा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। बक्सर में गंगा नदी की चेतावनी बिंदु 59.320 और डेंजर लेबल 60.320 है। फिलहाल में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 58 सेंटीमीटर दूर है।
बक्सर एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा ने कहा की बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासनिक तैयारी पूरी तरह से मुकम्मल है। हमलोग ने डीएम के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थलीय दौरा कर लिया है। बाढ़ में लोगों को कम से कम कठिनाई हो इसका हम लोग ध्यान रखेंगे।
Advertisement