उफान पर गंगा : चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने को बेताब गंगा नदी का पानी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुच गया गया है| शनिवार को जलस्तर में 32 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी पाई गई है। वही, वार्निंग लेवल से महज अब 22 सेंटीमीटर दूर है। और खतरे के निशान से 1 मीटर की दूरी पर है।

buxar ads

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की शाम 7 बजे नदी का जलस्तर 58.77 पर था। वही शनिवार की दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 59.09 मीटर तक बढ़कर पहुंच गया है। जबकि बक्सर में वार्निग लेबल 59.32 है तो वही डेंजर का निशान 60.32मीटर पर है।

रामरेखा घाट स्थित विवाह मंडप में पानी घूंस गया है। वही गंगा नदी के तेजी से बढ़ने के कारण सहायक नदियां कर्मनाशा और ठोरा नदी का पानी दबाव के कारण गांवों की तरफ अपनी रुख कर लीहै। बाढ़ से सबसे ज्यादा चौसा, बक्सर, सिमरी चक्की, ब्रह्मपुर प्रखण्ड इलाके के लोग प्रभावित होते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!