उफान में गंगा : 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ी रही गंगा

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| जिले में गंगा और उसकी सहायक नदियो का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है।एक हफ्ते से नदी के रफ्तार में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। अगर रफ्तार ऐसे ही रहा तो एक दो दिन में छोटी नावों को लिए घाटों का संपर्क टूट जाएगा।तेज लहरों के कटान इस घाट से उस घाट तक नावों का परिचालन बंद हो सकता है।

केंद्रीय जल आयोग से मिली जनकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर 3 बजे तक बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर 53.16 मीटर पर जा पहुंचा है।चेतावनी बिंदु से मात्र 5 मीटर की दूरी पर है।जिससे अब छोटी नाविकों की भी चिंता बढ़ गई है।

गंगा में बढ़ाव के साथ ही सहायक कर्मनाशा और ठोरा नदी में दबाव शुरू हो गया है।गंगा के जलस्तर में बढ़ाव तेजी से हो रहा है। बीते 48 घंटों में पानी करीब 2 मीटर बढ़ गया है और बढ़ाव जारी है।गंगा के पानी का रंग भी मटमैला हो चुका है।नाविक छट्ठू चौधरी ने कहा कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।अगर नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी ऐसे ही जारी रहा तो फिर छोटी नावों को नदी में चलना मुश्किल हो जाएगा।

इस बार गंगा का जलस्तर बहुत देरी से बढ़ रहा है। हर वर्ष अब तक गंगा का पानी ऊपर तक आ चुका होता था और सभी घाटों का सम्पर्क एक-दूसरे से टूट चुका होता था।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह आठ बजे तक गंगा के जलस्तर में 1 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार था। लेकिन 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक 3 तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटा पहुंच गया।इस तरह से सोमवार को गंगा का जलस्तर 53.16 मीटर पर पहुंच गया है।आगे अभी जलस्तर में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!