वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग, गोली लगने से पूर्व मुखिया की मौत, 2 जख्मी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | औधोगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में पूर्व मुखिया पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुन गोलियां बरसा दी। जहां हॉस्पिटल ले जाने के दौरान मौत हो गई। वहीं उनके साथ दो अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज बक्सर के एक निजी अस्पताल में चल रहा। इधर, सूचना मिलने पर पहुंची इंडस्ट्रियल थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है| शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

buxar ads bed

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया पति धर्मेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष घर से बाहर कुछ लोगो के साथ निकले हुए थे।जिनको मारने के लिए अज्ञात अपराधी पहले से ही घात लागये बैठे थे।जैसे ही घर के बाहर कुछ दूरी पर पहुंचे अपराधियो ने अंधाधुन गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुन जब लोग पहुचे तो अपराधी भाग गए।स्थानीय लोगो द्वारा आनन फानन में पहले सभी को बक्सर ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया गया।जहां धर्मेंद्र सिंह की हालत को गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।लेकीन उनकी मौत हो गई।

बताया गया कि धर्मेंद्र सिंह के शरीर में 20 के आसपास छर्रा और गोली लगी है।उसी परिवार के सदस्य राजेश सिंह उम्र 46 और अजय सिंह उम्र 26 वर्ष का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के पैर और कमर में गोली लगी है।वही इस घटना के बाद पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

इस घटना की जानकारी देते हुए, औधोगिक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना किस वजह से हुई हैं। इसका जांच किया जा रहा है। किसी भी पक्ष के द्वारा कोई आवेदन नही दिया गया है। इस घटना में मंझरिया के पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!