आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक मौत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | धनसोई में दो पक्षों के बीच मारपीट होने से एक वृद्ध महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार धनसोई थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के पास स्थित अनुसूचित बस्ती के लोगों की ओर से माता काली की पूजा की गई थी। पूजा के बाद तेजू राम का बेटा कन्हैया कुमार और उनके पड़ोसी मोती राम के बेटे के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गाली-गलौज और फिर मारपीट तक हो गई।

मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मोती राम की 60 वर्षीय पत्नी लवंगी देवी पर तेजू राम पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बीच-बचाव करने के लिए 47 वर्षीय दसई राम भी पहुंचे उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। वहीं मामले को लेकर धनसोइ थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जबकि घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। दर्ज एफआईआर में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!