जमीन विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/05/b9ca8d07.jpg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़, राजपुर | राजपुर थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चार की हालत गंभीर है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-23-at-3.25.53-PM-1024x1024.jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार कामेश्वर सिंह व सुनील सिंह दोनों पट्टीदार हैं। इनके बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से तनाव चल रहा था। इसी बीच फिर बात बढ़ गई और दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई है। घायलों में कामेश्वर सिंह, बलिराज सिंह, धनजी सिंह, पानकेशरी देवी, अनिता देवी, अनुष्का कुमारी व संजय सिंह शामिल हैं।
राजपुर थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने कहा कि दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। आगे की करवाई की जा रही है|
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)