अवैध फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, एक गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव के एक घर में अचानक विस्फोट होने लगा। जिससे आसपास के लोग दहशत में हो गए। घटना की सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुच कर एक को गिरफ्तार भी कर ली है|

विस्फोट की सूचना पर डुमरावं डीएसपी और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार भी पहुंच गए है। पटाखा बनाने वाले से पूछताछ चल रही है। बताया गया है कि मो.मुस्लिम अंसारी 55 वर्ष ने घर पर ही अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम करता था। जिसके यहां 50 kg के आसपास विस्फोटक मैटीरियल भी बरामद किया गया है।

घटना की मिली जानकारी के अनुसार मो मुस्लिम अंसारी ब्रम्हपुर के रिहायशी इलाके में कई पुश्त से पटाखा बनाने का काम चलता है। जिसके लिए घर मे ही एक गोदाम बनाया गया था। जिसमें बुधवार की दोपहर अचानक विस्फोट होने लगा।  घटना की जानकारी होने पर ब्रम्हपुर थाना घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मो० मुस्लिम अंसारी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी होने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराव अफाक अख्तर अंसारी और बक्सर एसपी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!