दुर्गेश उपाध्याय बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी  द्वारा घोषित की गई जिला कार्यकारिणी में सामिल दुर्गेश उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

साथ ही संदीप राय (सिमरी), अश्विनी तिवारी (चक्की) मंत्री-भोला सिंह, (उनवाँस) राहुल राय (सिमरी), विमोह माझिल (डुमरी) रोहित मिश्रा (बक्सर) को उपाध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रमुख- संजय सिंह, धनसोई सोशल मिडिया सह प्रमुख- नितेश तिवारी (ब्रह्मपुर), जिला कार्यालय प्रभारी व प्रवक्ता – राजेश कुशवाहा (बक्सर) प्रवक्ता – आलोक राज ‘सिटू’ (राजपुर), जितेन्द्र सिंह कुशवाहा (धनसोई) को नियुक्त किया गया|

अपनी नियुक्ति पर दुर्गेश उपाध्याय ने भाजयुमों जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, जिलाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उनको जो यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!