पहले प्रयास में डुमरांव की बहू बनी CDPO

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | डुमरांव की बहू प्रिया कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। बहू की इस सफलता से ससुराल के साथ-साथ मायके में भी खुशी का माहौल है। प्रिया BPSC परीक्षा में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यानी सीडीपीओ पद के लिए चयनित हई है। यह सफलता पहले ही प्रयास में मिली है।

प्रिया सिमरी प्रखंड के केशोपुर गांव के रहने वाले ललन मिश्रा की बेटी हैं। जबकि, प्रिया की शादी डुमराँव प्रखंड के खिरौली गाँव निवासी शिक्षक परमानन्द चौबे के इकलौते बेटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास चौबे से इसी साल फरवरी माह में हुई थी।

चारो तरफ से मिल रही बधाई

प्रिया ने बताया कि 2021 में आए विज्ञापन के बाद 55 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। जिसके लिए उन्होंने आवेदन अप्लाई किया था। उन्होंने बताया कि शादी से पहले प्री और मेंस की परीक्षा दे चुकी थी, वहीं शादी के बाद इंटरव्यू दी थी। वही जब मेरिट लिस्ट जारी हुई तो उसमे सीडीपीओ पद के लिए सेलेक्ट हो गई। प्रिया ने बताया कि, प्रथम प्रयास में मिले इस सफलता से वह काफी खुश हैं। ससुराल तथा मायके में मिठाई बांटी जा रही है। उन्होंने ने बताया कि उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

मेहनत और लगन से पढ़ाई करने से मिली सफलता

प्रिया ने प्रारम्भिक शिक्षा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, उसने अपनी मैट्रिक की पढाई आरा कैथोलिक हाई स्कूल से की है। जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई संत माइकल प्लस टू पटना से की। इसके बाद आर.पी.शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना से बीटेक किया। उन्होंने बताया कि, इसके बाद वह 2019 में सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी। इस बीच लॉक डाउन लग गया तो घर पर रहकर सेल्फ स्टडी की। प्रिया ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वह कामयाब जरूर होंगी इसलिए पूरे मेहनत और लगन से पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि, शादी के बाद उन्हें ससुराल में पढ़ाई का अच्छा महौल मिला तभी सफलता मिली है। प्रिया ने बताया कि, उनके पिता ललन मिश्रा एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं जबकि माता आशा देवी गृहणी हैं। प्रिया चार भाई-बहन में सबसे बड़ी हैं।

वही प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,सास-ससुर और पति के साथ-साथ अपनी छोटी बहन कुमारी लता को दिया है। प्रिया ने बताया कि, उनकी मेहनत और दोनों परिवारों के सहयोग से मंजिल तक पहुंची हैं। उनका लक्ष्य है कि वह आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनें, इसके लिए यूपीएससी की तैयारी अभी से कर रही हैं। वही प्रिया के ससुर शिक्षक परमानन्द चौबे ने कहा कि, उन्हें उनकी बहू पर गर्व है जिसने परिवार का मान-सम्मान बढ़ाया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!