ड्राइवर को आई झपकी, पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 3 जख्मी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | शादी समारोह से घर लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। स्कॉर्पियो में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के कुरान सराय की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात एक शादी समारोह से स्कॉर्पियो में सवार होकर 3 लोग घर लौट रहे थे। कुरान सराय के समीप जैसे ही पहुंची ड्राइवर की झपकी आ गई। झपकी आने के बाद स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। जिस में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में गश्ती कर रही 112 की पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नवाडेरा के हरेंद्र यादव के बेटे की शादी की बरात मसरहिया गांव गई थी। यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद कुछ बराती स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। स्कार्पियो जैसे कुरान सराय गांव के पेट्रोल पंप के समीप पहुंची चालक को झपकी आ गई। जिसके बाद अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार नावडेरा निवासी लल्लू यादव, विनोद कुमार, आशीष कुमार घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करा कर इनके परिजनों को सूचना दे दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!